हॉकी अकादमी के लिए बारगावं की बालिकाओं का चयन

बेमेतरा,जनता तकखबर/25जुलाई2024,खेलविभाग की पहल पर रायपुर मे इस वर्ष से आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी प्रारम्भ की गई है, जिसमे बालिकाओं के चयन के लिए 17 से 19 जुलाई तक राज्य स्तर पर ट्रायल लिया गया। इसी क्रम में बेरला विकासखंड के शा.हायर सेकेंडरी स्कूल बारगावं की 08 बालिकाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया, इनमे से 3 बालिकाओं का रायपुर खेल अकादमी हेतु चयन हुआ है। जिसमे कु.अन्नू टडनं ,कु. निशा साहू और कु. हेमकला निषाद ने अपनी जगह बनाई। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने हॉकी अकादमी हेतु चयनित बालिकाओं का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।

बारगावं मे पदस्थ व्यायाम शिक्षिका ने 2022 से बच्चों को सिखाना चालू किया है और महज कुछ वर्षाे मे ही वहाँ के बच्चो ने उपलब्धियों की सीढ़ी चढ़ना प्रारम्भ कर दिया। राष्ट्रीय खेलो मे, हॉकी इंडिया चौंपियानशिप मे अपना स्थान बनाया। बता दे कि 2023 मे डाली निषाद का बिलासपुर खेलो इंडिया मे, तृषा यादव और संजना निषाद का 2024 मे साई सेंटर राजनांदगांव के लिए चयन हुआ है। 2024 मे ही विजय कुमार और चिंताराम पटेल का खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर के लिए चयन हुआ है।

साथ ही यंही के सतीश कुमार हेमचंद विश्वविद्यालय की ओर से इस्ट जोन हॉकी मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अब बारगावं हॉकी की नर्सरी बन गया है जो की बेमेतरा जिले लिए विशेष उपलब्धि है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129