CG jtk : अलेख महिमा शरणम, वंदे गौ चरणम के उदघोष के साथ होगा विश्व शांति महायज्ञ…जनकल्याण ही हमारा कर्म और धर्म – बाबा उदयनाथ

रायपुर,जनता तक खबर / रायपुर,छत्तीसगढ़,23/03/2025 जनकल्याण कारी धार्मिक संस्था सत्य सनातन अलेख महिमा धर्म विकास समिति के संस्थापक व राष्ट्रीय प्रचारक श्रीमत उदयनाथ बाबाजी ने कहा जनकल्याण ही हमारा कर्म और धर्म है, यही संनातन धर्म का मूल उद्देश्य है, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल ग्रास मेमोरियल मैदान में पहली बार हमारी धार्मिक संस्था द्वारा त्रिदिवसीय “विश्व शांति अखंड ब्रह्म यज्ञ 2025”का भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह यज्ञ दिनांक 27 मार्च, 2025 से 29 मार्च, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

अलेख महिमा शरणम, वंदे गौ चरणम के नारे के साथ इस पवित्र आयोजन का आह्वान रायपुर छत्तीसगढ़ मे राष्ट्रीय संत परम पूज्य श्रीमत बाबा उदयनाथ बाबा जी ने किया है। उन्होंने कहा कार्यक्रम स्थल में विशाल डोम बनाया जा रहा है। विश्व शांति यज्ञ में विशेष रूप से यज्ञ के पूर्व सैकड़ों भक्त महिलाओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी, देश भर के प्रतिष्ठित साधु-संत इस यज्ञ में शामिल होंगे और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करेंगे।

छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हज़ारों की संख्या में लोग इस पवित्र यज्ञ में शामिल होंगे। उन्होंने कहा विगत दिनों परंपरा के अनुसार कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया गया, जिसमें समेत अनेक सामाजिक और राजनीतिक नेताओं ने भाग लिया

इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, सामाजिक समरसता, जनकल्याण और आध्यात्मिक जागरण को बढ़ावा देना है। यह आयोजन सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एक साथ लाने वृहद् स्तर में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और स्थानीय संचार माध्यमों के जरिए लोगों को इस पवित्र यज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

सत्य सनातन अलेख महिमा धर्म विकास समिति की ओर से सभी जाति धर्म और समुदायों के लोगों को इस पवित्र यज्ञ में शामिल होने और विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम सैकड़ो भक्त पदाधिकारियो प्रचार प्रसार व्यवस्था मे लगे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129