CG jtk : विश्व शांति अखंड ब्रह्म महायज्ञ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री साय

राष्ट्रीय प्रचारक संत उदयनाथ बाबाजी ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर किया आमंत्रित रायपुर, जनता तक खबर/छत्तीसगढ़, 24/03/2025 राजधानी रायपुर के ग्रास मेमोरियल मैदान में आगामी दिनांक 27/03/2025 से दिनांक 29/03/2025 तक होने वाले त्रिदिवसीय विश्वशांति अखंड ब्रह्म महायज्ञ में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी 28 मार्च, 2025 को शामिल होंगे।

यह महायज्ञ अलेख महिमा धर्म संस्था के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रचारक संत श्रीमत उदयनाथ बाबा जी ने मुख्यमंत्री से एक विशेष मुलाकात की और उन्हें इस पवित्र आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष श्री किशोर महानंद भी मौजूद रहे।

श्रीमत उदयनाथ बाबा जी ने इस महायज्ञ के माध्यम से विश्व शांति, सद्भावना और मानव कल्याण के संदेश को प्रसारित करने का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार करते हैं। उन्होंने अलेख महिमा धर्म संस्था के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सरकार ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

इस महायज्ञ में छत्तीसगढ़ सहित देश भर से हजारों श्रद्धालु और आध्यात्मिक विद्वान शामिल होंगे। कार्यक्रम में विश्व शांति, सामाजिक समरसता और मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थनाएं और मंत्रोच्चारण किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129