रायपुर : मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र दे कर किया चुनाव, अभियान का आरंभ – बृजमोहन

घर–घर जाकर वार्ड के लोगों को बताएं सरकार की योजनाएं : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर,जनता तक खबर/10 अक्टूबर को संजय नगर वार्ड में पार्षद निवास, मठपारा के विपिन बिहारी सूर वार्ड और पार्षद निवास टिकरापारा वार्ड में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया।बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनावी युद्ध का आगाज हो चुका है, हमें अपनी जिम्मेदारी समझ कर उसे आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की घर–घर पहुंच कर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेनी है। उन्हें पार्टी की कार्ययोजनाओं के बारे में बताएं ताकि उन्हें सही जानकारी मिल सके।

उन्होंने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को आमजन तक पहुंचाने का काम करें, ताकि जनता जागरूक हो सके। जनता जब कांग्रेस के घोटालों के बारे में जानेगी तभी तो उनके चाल चरित्र को समझ पायेगी। तभी तो विस चुनाव में अपने मतदान का सही उपयोग कर पाएगी।

उन्होंने कहा कि रायपुर में सड़कों पर गढ्ढे ही गढ्ढे हैं। भाजपा के समय में रायपुर चमकता था, यहां आनेवाले लोग रायपुर की तारीफ करते थे। पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को घोटालेबाज, चाकुबाज, बलात्कारियो के राज्य की छवि देश के सामने बना कर रख दी है।

भूपेश सरकार ने नौकरी में घोटाला करके राज्य के युवाओं का हक छीना है। जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखायेगी और भाजपा को एक बार फिर सेवा का मौका देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129