राजेश मूणत ने लौटाई सुरक्षा, कहा – भाजपा की सरकार बनेगी, तो उन्हें सुरक्षा मिल जायेगी। तब तक भाजपा के कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा कर सकते हैं।

रायपुर,जनता तक खबर/प्रदेश के पूर्व मंत्री व नवनिर्वाचित विधायक राजेश मूणत ने सुरक्षा लौटा दी है। आपको बता इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर मौजूदा विधायकों को सुरक्षा दी जा रही है, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए अपनी सुरक्षा वापस कर दी, कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है, उनके कार्यकर्ता सुरक्षा के लिए काफी है।

आज दोपहर बाद जब राजेश मूणत के पास सुरक्षाकर्मी पहुंचे, तो उन्हें वापस लौटा दिया गया। मूणत ने कहा 15 साल वे मंत्री रहे पर कांग्रेस सरकार और पुलिस विभाग ने उन्हें सुरक्षा नहीं दी। अभी सरकार बनी हैं, सरकार भाजपा की बनेगी, तो उन्हें सुरक्षा मिल जायेगी। तब तक भाजपा के कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा कर सकते हैं।

2018 में BJP के चुनाव हारने के बाद भी कई पूर्व मंत्रियों को सुरक्षा प्रदान की गयी थी, लेकिन राजेश मूणत को सुरक्षा नहीं दी गयी। अभी तक भाजपा सरकार का गठन नहीं हुआ है, व्वहारिक तौर पर भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री हैं, राजेश मूणत ने ये सोचकर अपनी सुरक्षा वापस कर दी है कि जब 5 सालों में सुरक्षा नहीं दी गयी, तो फिर आखिरी कुछ दिनों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते वो सुरक्षा क्यों लेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129