लोकसभा चुनाव मे मोदी की नाकामी,मंहगाई,बेरोजगारी बड़ा मुद्दा – कांग्रेस 

मोदी ने 10 सालो तक सिर्फ जुमलेबाजी किया एक भी वादा पूरा नही किया

रायपुर,जनता तक खबर/25 मार्च 2024 नरेन्द्र मोदी सरकार क़े पिछले दस साल देश देश की प्रगति मे बाधक थे।कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें कहा कि मोदी सरकार कि नाकामी वायदा खिलाफ़ी मंहगाई बेरोजगारी सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है।10 साल तक उन्होंने सिर्फ जुमलेबाजी किया। अब लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है मोदी जी कि विदाई कि बेला आ गयी है मोदी अभी भी सिर्फ अपने आत्म प्रचार मे लगे है।मोदी क़े पास अपनी अपनी उपलब्धि बताने के लिये कुछ भी नहीं है। जनता परेशान हो गयी मोदी 9 लाख का सूट पहन रहे थे,8 हजार करोड़ के विमान से चलने वाले प्रधानमंत्री मोदी, 35 हजार रू किलों का मशरूम खाने मोदी अपने आप को संत बताते है ।

जो प्रधानमंत्री पिछले 10 साल में अपने ब्राडिंग में जनता के हजारों करोड़ रू खर्चा कर देता है? वह खुद को सबसे ईमानदार बता रहे है। प्रधानमंत्री बताये कि अडानी की संपत्ति इनके राज में कैसे बढ़ रही है? अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसकेहै?

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री बताये कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे कर क्या हुआ? किसानों की आय दुगुनी का क्या हुआ? मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यो नही मिला, पेट्रोल डीजल के दाम 35 रू क्यो नही हुआ? हर के खाते में 15 लाख क्यो नही आया? 2022 तक हर आवासहीनों के मकान के वायदे का क्या हुआ, विदेशों से काला धन लाकर हर नागरिक के खाते में 15 लाख लाने के वादे का क्या हुआ? मोदी बताये देश के महिलाओ को सुरक्षित वातावरण क्यो नही मिल रहा है? प्रधानमंत्री को बयानबाजी के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दे।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को अध्यन करना चाहिये कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया। देश की आजादी से लेकर भारत का नव निर्माण कांग्रेस की देन है। जब 1947 के बाद देश में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी तब देश की साक्षरता दर 18 फीसदी थी।

नरेन्द मोदी जब प्रधानमंत्री बने तब देश की साक्षरता दर लगभग 80 फीसदी से ऊपर थी। 1947 में देश में एक भी आईआईएम, आईआईटी, एम्स, सिंचाई के बांध नही थे। बोकारों, राउरकेला, दुर्गापुर जैसे संयत्र कांग्रेस के सरकार ने बनाया। देश के नवनिर्माण से औद्योगिकरण को किया तो कांग्रेस की सरकार ने किया। मोदी ने 10 सालों में सिर्फ कांग्रेस की सरकारों के द्वारा बनाये गये सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129