अशोका बिरयानी के 6 कर्मचारीयों पर केस दर्ज, गिरफ्तार,कोर्ट में हुई पेशी…

रायपुर,जनता तक खबर/रायपुर राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित अशोका बिरियानी होटल के 6 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक रूबीना, रोहित एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ धारा 294,506,323,34 और 427 के तहत जुर्म दर्ज किया है.शुक्रवार को पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को होटल के दो कर्मचारियों की चेंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई थी। इस हादसे की खबर कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों और पत्रकारों से होटल के स्टाफ ने मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया था। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने भादवि. के अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की है।

पत्रकारों के साथ मारपीट के इस मामले को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गंभीरता से लिया था। डिप्टी सीएम के आदेश के बाद बिरयानी सेंटर के 6 कर्मचारी गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही होटल को भी बंद करवा दिया गया है।

क्या था मामला
दरअसल, तेलीबांधा के अशोका बिरयानी के गटर में 18 अप्रैल को दो कर्मचारियों की संदिग्ध लाश मिली। पुलिस के मुताबिक दोनों साफ सफाई के लिए गटर में उतरे थे। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी होटल में इलेक्ट्रिशियन थे।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मीडिया के साथी कवरेज करने पहुंचे। इसी दौरान अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारियों ने तरह आगे आकर पत्रकारों को कवरेज करने से रोकना शुरू किया। पत्रकारों ने कवरेज करने की बात कही तो महिला कर्मी भड़क गई और पत्रकारों से बत्तमीजी करते हुए उनसे मारपीट करने लगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129