CG jtk: मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान..जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा

रायपुर,जनता तक खबर/04 सितम्बर 2024,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए मछली पालन, मुर्गीपालन और धान के साथ अन्य फसल लेने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। दूरस्थ अंचल के किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में  कृषि का अहम योगदान है। किसान भाई अन्नदाताओं के मेहनत से अच्छी फसल होती है और अनाज, दाल, सब्जियॉ सहित अन्य चीजों का उपयोग लोग बेहतर तरीके से करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय वर्तमान समय में मछली पालन अर्थात जलीय कृषि करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए भारत मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रहे हैं।

इसी कड़ी में जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के भितघरा ग्राम के श्री जनक राम यादव 01 वर्ष से मछली पालन का कार्य कर रहे हैं। इनके द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत् स्वयं की भूमि में 0.5 हेक्टर पर तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर रहे हैं।

निर्मित जलक्षेत्र के लिए योजनानुसार अनुदान राशि 1 लाख 40 हजार रूपए विभाग से प्राप्त हुआ। अब तक हितग्राही द्वारा मछली पालन किया जा रहा है, जिससे 7 लाख रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129