छत्तीसगढ़ : नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा पूरी मेहनत से लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी : उपमुख्यमंत्री साव

रायपुर,जनता तक खबर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लगातार विभिन्न विभागों के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा के बाद इन कामों को और गति मिलेगी। आज मुख्यमंत्री निवास में समीक्षा बैठक है, इसमें नवा रायपुर में बन रहे विधानसभा भवन और अधिकारियों के आवास पर समीक्षा की जाएगी। यह बात उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

आगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव में आभार प्रदर्शन के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, हर राजनीतिक दल की अपनी कार्यशैली होती है, लेकिन राजनांदगांव की जनता ने भूपेश बघेल को नकार दिया है, बुरी तरह से पराजित कर दिया है। अब आभार प्रदर्शन से कुछ नहीं होने वाला है।

नगरीय निकाय के परिसीमन पर श्री साव ने बताया कि, प्रशासन इसकी तैयारी में जुटी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्री साव ने कहा कि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है, आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा पूरी मेहनत से लड़ेगी, और जीत दर्ज करेगी। बलौदाबाजार की घटना पर कांग्रेस द्वारा बनाए गए समिति पर उपमुख्यमंत्री बोले कि, कांग्रेस पार्टी स्वतंत्र है, लेकिन इस घटना में कांग्रेस की भूमिका पर्दे के पीछे रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129