माँ और धरती माँ दोनों ही हमारे जीवन के महत्वपूर्ण और अनमोल हिस्से हैं : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर,जनता तक खबर/21 जुलाई 2024,माँ और धरती माँ दोनों ही हमारे जीवन के महत्वपूर्ण और अनमोल हिस्से हैं। दोनों ही हमें जीवन देती हैं, पोषित करती हैं और हमारी सुरक्षा करती हैं। दोनों ही हमारे जीवन के आधार हैं, जिनकी हमें हमेशा कद्र करनी चाहिए। यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को दशहरा मैदान रावणभाटा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजू सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, माँ वो है जो हमें जन्म देती है, हमारे हर सुख-दुःख में हमारे साथ रहती है, हमें प्यार और स्नेह देती है, और हमें जीवन में सही मार्गदर्शन करती है। माँ का प्यार निस्वार्थ और असीम होता है।

वहीं धरती माँ हमारे अस्तित्व का आधार है। यह हमें भोजन, पानी, वायु और सभी प्राकृतिक संसाधन प्रदान करती है। धरती माँ हमें जीवन के लिए आवश्यक सभी तत्व उपलब्ध कराती है और हमें सुरक्षित वातावरण देती है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।

बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम सब पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाएंगे उसको संरक्षित करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129