भाजपा का संकल्प पत्र से भाजपा की हताशा दिख रही : अब की बार 150 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएगी – दीपक बैज

रायपुर,जनता तक खबर/16 अप्रैल 2024 भाजपा को भी पता चल चुका है कि केन्द्र में उसकी सरकार नहीं बनने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र से ही भाजपा की निराशा और हताशा झलक रही है। भाजपा अब की बार 150 सीटों तक भी नहीं पहुंच पायेगी। भाजपा में साहस नहीं है कि वह 2014 और 2019 के समान जनता से वायदा कर सके। इसी लिये भाजपा अपने संकल्प पत्र में कोई वादा करते हुये नहीं दिखी है।

वैसे भी भाजपा किस नैतिकता से वादा करेगी। 2014, 2019 के वादों को तो भाजपा ने 10 सालों में पूरा नहीं किया है। ना हर साल 2 करोड़ रोजगार मिले, ना किसी के खाते में 15-15 लाख आये, ना 2022 का किसानों की आय दुगनी हुई, और ना ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिला, ना 100 दिन में महंगाई कम हुई, ना बुलेट ट्रेन चली, ना 100 स्मार्ट सिटी बन पाई, ना ही 2022 तक भारत 5 ट्रिलियन इकोनामी बन पाया, ना ही काले धन को लाने के लिए कोई टास्क फोर्स बन पायी, हा पर देश पर ऋण 55 लाख करोड़ से 4 गुना बढ़कर 205 लाख करोड़ जरूर हो गया. नॉर्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की बात भाजपा के घोषणापत्र में कही गई थी और आज मणिपुर जल रहा और प्रधानमंत्री जी इस बारे में एक शब्द नहीं कहना चाहते।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक ओर जहां कांग्रेस का घोषणा पत्र महिलाओं, युवाओं, कृषकों, मजदूरों, वंचित वर्गो को राहत देता है। वहीं भाजपा का घोषणा पत्र इस सब पर मौन है। युवाओं से वादा है कांग्रेस के घोषणा पत्र में 30 लाख भर्ती होगी और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। किसानों के एमएसपी में कांग्रेस के घोषणा पत्र में कानूनी गारंटी दिया जायेगा और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। महिलाओं के लिये लाये गये नारी न्याय योजना के माध्यम से कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं को हर साल 1 लाख, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। महंगाई कांग्रेस के घोषणा पत्र में महंगाई के दाम को नियंत्रित करेंगे और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। मणिपुर में कांग्रेस की घोषणा पत्र में शांति स्थापित करेंगे और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। लद्दाख कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनजातीय क्षेत्र संविधान के छठे शेड्यूल में होंगे शामिल और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं।

स्वास्थ्य में कांग्रेस के घोषणा पत्र में 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ होगा और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जातिगत जनगणना कांग्रेस करायेगी और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129