CG jtk : छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग में नेहरू राम निषाद, अध्यक्ष नियुक्ति…

रायपुर,जनता तक खबर/छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के बाद विष्णुदेव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग में भी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। अब तक 5 प्राधिकरण में उपाध्यक्ष और 2 आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है।
कैसे बनाया गया छत्तीसगढ़ पिछड़ वर्ग आयोग का अध्यक्ष : – छत्तीसगढ़ सरकार ने नेहरू राम निषाद को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया है। नेहरू राम निषाद धमतरी जिला के वारना के रहने वाले हैं।
नेहरू राम निषाद की नियुक्ति का आदेश छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विकास विभाग ने जारी किया है। यह आदेश विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि नेहरू राम निषाद का पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष के रुप में कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने के दिनांक से लेकर मौजूदा सरकार के कार्यकाल तक रहेगा।
कौन हैं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद : – नेहरू राम निषाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए हैं। जियोग्राफी विषय में एमए और एमफिल की डिग्री रखने वाले नेहरू राम अपने निषाद समाज के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। धमतरी निषाद समाज के वे अध्यक्ष रह चुके हैं। 2017 से 2020 तक नेहरू राम निषाद अपने निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।
भाजपा नेताओं के अनुसार नेहरू राम निषाद पार्टी के सक्रिय नेता हैं। नेहरू राम 1995 से भाजपा से जुड़े हुए हैं। 1995 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। लंबे समय तक वे पार्टी के सामान्य सदस्य ही बने रहे। 2014 वे में राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हुआ और भाजपा के सक्रिय सदस्य बन गए। अभी वे भाजपा के मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं, जबकि 2015 में मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।