CG jtk : पुलिसकर्मी पर हमला, आरोपियों पर जवान ऋषभ आनंद ने तेलीबांधा थाने में करई FIR दर्ज…

रायपुर,जनता तक खबर/रायपुर राजधानी में पुलिस जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस लाइन में पदस्थ जवान ऋषभ आनंद के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान ऋषभ आनंद जब अपनी बाइक पर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके चलते चार अज्ञात व्यक्तियों ने जवान पर हमला कर दिया।

विवाद के दौरान : –  अज्ञात हमलावरों ने जवान के साथ मारपीट की और उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद घायल जवान ने तेलीबांधा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129