छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आयुष्मान भव अभियान का किया शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने वर्चुअली जुड़कर राज्य स्तर पर की अभियान की शुरुआत

सेवा पखवाड़ा’ अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेलों और आयुष्मान सभाओं का होगा आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने शुभारंभ कार्यक्रम में बांटे आयुष्मान कार्ड, टीबी मरीजों को गोद लेने वाले निक्षय मित्रों का किया सम्मान, श्री सिंहदेव ने खुद 10 मरीजों को लिया है गोदरायपुर,जनता तक खबर/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज गांधीनगर से ’आयुष्मान भव’ अभियान का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने अंबिकापुर से शुभांरभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर राज्य में इस अभियान की शुरुआत की। देश के हर गांव और शहर तक स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम कवरेज प्रदान करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आगामी 17 सितम्बर से आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा। आयुष्मान मेलों के रूप में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविरों का आयोजन कर स्वैच्छिक रक्तदान से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी। लोगों को स्वैच्छिक अंगदान के लिए जानकारी देने के साथ ही इसके लिए प्रतिज्ञा भी करवाई जाएगी। अभियान के तहत 2 अक्टूबर से ग्राम एवं वार्ड स्तर पर आयुष्मान सभा आयोजित कर स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने राज्य में ’आयुष्मान भव’ योजना का शुभारंभ करते हुए सभी स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर इनसे जोड़ने को कहा। श्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में  हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। उन्होंने टीबी के मरीजों को गोद लेने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित भी किया। श्री सिंहदेव ने खुद दस मरीजों को गोद लिया है।

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, स्वयं-सेवी संस्था, संगठन, औद्योगिक इकाई या राजनीतिक दल टीबी मरीज को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए गोद ले सकता है। टीबी के इलाज में पोषक आहार काफी महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में टीबी के मरीजों को पोषण आहार टोकरी प्रदान किया। सरगुजा के कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एन. गुप्ता के साथ स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129