कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रही – बृजमोहन 

बिरजू तारम की हत्या कांग्रेस की साजिश रायपुर, जनता तक खबर/21 अक्टूबर_ वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मोहला-मानपुर में भाजपा कार्यकर्ता बिरजू तारम की हत्या मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने इस हत्या को लक्षित हत्या करार दिया है। इसे सरकार की सोची समझी साजिश बताया है। अग्रवाल का कहना है की, सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए उनकी लक्षित हत्या करवा रही है और ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। अग्रवाल का यह भी कहना है कि, वो पहले ही इस प्रकार के अपराधों की आशंका जाहिर कर चुके थे।
बृजमोहन का यह भी कहना है कि, भाजपा के कार्यकर्ता इस प्रकार की घटनाओं से डरने वाले नही है।

बृजमोहन अग्रवाल ने जनता से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने और भय मुक्त, अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की है।

बता दें कि, नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के एक अंदरूनी गांव सारखेड़ा में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ता बिरजू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मोहला-मानपुर उन बीस निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129