शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान

4 नवंबर को मस्तूरी और कवर्धा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रोड शो

रायपुर,जनता तक खबर/आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान शुक्रवार को दो दिन के छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। शुक्रवार को दोनों मुख्यमंत्री अकलतरा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। 4 नवंबर यानि शनिवार को भी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मस्तूरी और कवर्धा में रोड शो करेंगे।

शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत मान रायपुर पहुंचेंगे और फिर रायपुर से अकलतरा के लिए रवाना होंगे। रोड शो में आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक भी शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो को लेकर आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि ये छत्तीसगढ़ की जनता अब बदलाव चाहती है। पूरा छत्तीसगढ़ दोनों मुख्यमंत्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। प्रदेश की जनता अपने चहेते मुख्यमंत्रियों के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने वाली है।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जनता के साथ हमेशा धोखा किया लेकिन अब जनता के पास आम आदमी पार्टी के तौर पर मजबूत विकल्प है और जनता हमें आशीर्वाद देने जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129