कांग्रेस की फिर सरकार बन रही है और भाजपा के प्रत्याशी जमानत बचा ले बड़ी बात – कांग्रेस

रायपुर,जनता तक खबर/ 28 नवंबर 2023 भाजपा द्वारा ट्रेजरी में रखे पोस्टल बैलट को स्ट्रांग रूम में रखने की मांग को हास्यपद बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मतदान के पश्चात मिले रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस बड़ी बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है।

7 नवंबर और 17 नवंबर के मतदान के पश्चात आज भाजपा को पोस्टल बैलट पेपर कहां रखी हुई है इसकी याद आ रही है इसका मुख्य कारण भाजपा को चुनाव में करारी हार के मिले संकेत हैं। कई जगह बीजेपी के प्रत्याशी अपनी जमानत बचा ले बड़ी बात होगी। भाजपा के सभी बड़े नेता अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हार रहे हैं। भाजपा करारी शिकस्त की ओर आगे बढ़ रही है। भाजपा विधानसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मोदी पर मढ़ने से बचने के लिए रोज नया बहाने तैयार करती है और एक नई कहानी गढ़ती है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा सरकार के काम और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा की। जनता ने भाजपा के अनुनय विनय निवेदन और षड्यंत्र को खारिज कर दिया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की घोषणा पत्र और मोदी की गारंटी दोनों फेल हो गई। भाजपा से जुड़े लोग भी कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया। कांग्रेस ने 5 वर्षों में जनता से किये वादों को पूरा करके जो भरोसा हासिल की है। वह भरोसा अब भी बरकरार है और आगे भी बरकरार रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129