24 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा का घोषणा पत्र बनेगा देश भर में चुनावी मुद्दा – कांग्रेस

रायपुर,जनता तक खबर/29़ नवंबर 2023 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के लिये भाजपा का घोषणा पत्र को कांग्रेस 24 के लोकसभा चुनाव में देश भर में चुनावी मुद्दा बनायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के द्वारा विधानसभा चुनाव के लिये बनाये गये मोदी की गारंटी से भाजपा की नीयत पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र में सरकार चला रही है। धान की कीमत 3100 रू. देने का वायदा कर रही तथा 500 रू. में रसोई गैस सिलेंडर देने की वायदा कर रही तथा प्रत्येक महिला को हर महीने 1000 रू. देने की वायदा कर रही तथा अपने वायदों को वह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी बता रही है।

ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि मोदी की यह गारंटी पूरे देश के लिये क्यों नहीं है? भारतीय जनता पार्टी देश में सरकार चला रही है। नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री है प्रधानमंत्री के रूप में वह जो निर्णय लेंगे वह पूरे देश में लागू होना चाहिये। एक राज्य में धान की कीमत 3100 रू. कैसे हो सकती है। जब पूरे देश के लिये धान का समर्थन मूल्य केन्द्र सरकार ने कम घोषित किया है। जब पूरे देश में रसोई गैस के दाम 1100 रू. के लगभग है तो प्रधानमंत्री एक राज्य में 500 रू. के सिलेंडर की गारंटी कैसे ले सकते है। महंगाई तो पूरे देश में है देश मोदी सरकार के आने के बाद महंगाई बेतहाशा बढ़ी है राहत की इंतजार तो पूरा देश कर रहा है। भाजपा बताये देश के अन्य राज्यों में यह क्यों नहीं लागू होना चाहिये?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा चुनाव के पहले जनता को ठगने के लिये चुनावी वायदे करती है तथा चुनाव जीतने के बाद उसको जुमला बता देती है। यह भाजपा का असली चरित्र है। 2014 में भी मोदी ने देश की जनता से 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा किया था। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की वादा किया था। हर नागरिक के खाते में 15 लाख आने का वादा किया था। किसानों की आय दुगुनी करने का भी वादा था लेकिन 10 साल सरकार बनाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अब छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के लिये नये जुमले फेंक कर मोदी की गारंटी बता दिया। लेकिन जनता भाजपा और मोदी दोनो के चरित्र को समझ चुकी है। राज्य में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129