छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क दुर्घटना,यात्रियों से भरी बस टकराई, 3 की मौत, बाकी यात्री घायल…

बालोद,जनता तक खबर/छत्तीसगढ़ के बालोद नेशनल हाइवे पर यात्रियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को उपचार के लिए कांकेर जिले के चारामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस महेंद्रा ट्रेवल्स की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह महेंद्रा कंपनी की बस यात्रियों को लेकर जगदलपुर से बैलाडीला के लिए निकली थी। इस दौरान सुबह 10 बजे बालोद पुरूर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-30 चारामा घाट पर पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रक खड़ी थी, इस ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक हादसे के बाद से सड़क किनारे ट्रक खड़ी थी, इसे हटाया नहीं गया था, जिस वजह से ये हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था के बस के आगे वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 3 बस यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतकों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। फिलहाल, घटना की जांच पुरूर पुलिस कर रही है। घायल बस ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा का कारण क्या था, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक लोगों के प्रति शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं।

जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129