भाजपा में गुटबाजी के कारण मंत्रियों के विभाग में बंटवारा नहीं हो रहा – कांग्रेस 

रायपुर,जनता तक खबर/27 दिसंबर 2023 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों की घोषणा में हो रही देरी पर तंज कसते हुये कहा कि मलाईदार विभागों के लिये जूतम पैजार की नौबत आ गई है इसीलिये विभागों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक मलाईदार विभागों के लिये एप्रोच लगाया जा रहा है, बोलियां लगाई जा रही है, इसी कारण मंत्रिमंडल के बंटवारे में दिक्कत हो रही है, अब तो ये भी तय किया गया है संगठन के एक लोग को भी मंत्री के साथ रखा जायेगा। मंत्री लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनी हुई जनता के प्रतिनिधि होते है। संगठन के आदमी का मंत्री के साथ लगाना सीधे-सीधे संविधानेत्तर व्यवस्था है।

कांग्रेस सरकार के समय से ही दिया जा रहा है 5 किलो निःशुल्क राशन

नये साल से 5 साल तक राशन मुक्त की घोषणा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहले से चली आ रही है राशन मुफ्त योजना, प्रदेश में कांग्रेस सरकार मुफ्त राशन देने का काम कर रही थी। भाजपा कांग्रेस सरकार की योजना को बढ़ा रही है आगे केन्द्र सरकार के मुफ्त राशन के अतरिक्त कांग्रेस सरकार 5 किलो राशन देती थी। भाजपा सरकार 5 किलो चावल का नुकसान कर रही है। अब सीएम बताये केन्द्र सरकार से अतिरिक्त राशन 5 किलो देगी की नहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129