उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राज्य में कानून-व्यवस्था की ली जानकारी

रायपुर,जनता तक खबर/02 जनवरी 2024
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात की
और राज्य की कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।