500 से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री साय के समक्ष किया भाजपा प्रवेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भगवा गमछा पहना कर नव प्रवेशियों का किया स्वागत

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को तीन लाख वोट के अंतर से जितायेगी बस्तर की जनता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जगदलपुर,जनता तक खबर/प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शुक्रवार को नगर में रोड शो के दौरान 500 से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री श्री साय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सभी नव प्रवेशियों का भगवा गमछा पहना कर स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र हित,जन हित व सतत हो रहे विकास के कार्यों में पूर्ण विश्वास है। प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के विश्वास को मजबूत बनाने नित दिन पूरी कर्मठता से काम कर रही है। भाजपा परिवार की यह बढ़ती शक्ति जनता के विश्वास को बता रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर लोक सभा सीट में भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप को तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाने का आह्वान जनता व कार्यकर्ताओं से किया।

रोड शो का समापन भाजपा जिला कार्यालय पहुँच कर हुआ। जहाँ मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष जिले के पांच सौ अधिक लोगों ने भाजपा में विधिवत प्रवेश किया। जिसमें बास्तानार से करीब ढाई सौ ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा।

भाजपा प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से मुस्लिम समाज के संभागीय अध्यक्ष वसीम अहमद, कांग्रेसी नेता प्रभा शंकर शुक्ला, पतांजलि योगपीठ के डा. मनोज पाणिग्रही, वरिष्ठ नागरिक समिति सदस्यों में राजेन्द्र पाण्डेय, रविन्द्र पाण्डेय, रतन व्यास, कमलेश कुमार मण्डन, विमल कुमार जैन, भरत लाल गुप्ता,राजेन्द्र सिंह नागे, आरपी वर्मा, जगत सिंह ठाकुर, निर्मल कुमार सोनी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129