अग्निवीर भर्ती सेवाओं की जानकारी देने ओरिएंटेशन प्रोग्राम आज

बेमेतरा,जनता तक खबर/01फरवरी 2024 जिले के युवाओं को भारतीय थल सेना एवं वायु सेना सेना में अग्निवीर भर्ती सेवाओं के संबंध जानकारी देने कल 01 फ़रवरी को ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय और समाधान महाविद्यालय में एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया है।यहां कार्यक्रम पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे और समाधान महाविद्यालय में दोपहर 2 बजे से होगा।
थल सेना में अग्निवीर भर्ती सेवाओं की जानकारी मेजर सतीश कुमार, रायपुर व सहायक अधिकारी देंगे। वही वायु सेना भर्ती सेवाओं की जानकारी भोपाल के सार्जेंट श्रीं डी.एस. मराठे जिले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया तथा मिलने वाली सुविधाओं से अवगत करायेंगे।
उप संचालक जिला रोजगार श्री प्रमोद जैन ने बताया कि ऐसे इक इच्छुक युवा जिनकी उम्र साढ़े सत्रह साल से 21 वर्ष है। 12 वीं परीक्षा (उत्तीर्ण) है। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल हो सकते है।