कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री विष्णु देव, कहा : भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा

जगदलपुर,जनता तक खबर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को बकावण्ड क्षेत्र में आयोजित बस्तर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुये कहा कि बीते पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटा, जमकर भ्रष्टाचार किया। भ्रष्टाचार के सरगना भूपेश बघेल पर महादेव ऐप मामले में 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है, जिसमें उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गयी है। अब भूपेश बघेल कह रहे हैं कि यह सब चुनाव को देखते हुये भाजपा करा रही है। यदि उन्होंने कुछ नहीं किया है तो जांच कराने में डर कैसा। इसे चोर की दाड़ी में तिनका कहना उचित होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को सिवाय धोखा देने के पिछली कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। शराब घोटाला, कोयला और बालू घोटाला, नगरीय निकाय की ज़मीनों को भी कांग्रेसियों ने बेच दिया। कोयला घोटाले में कांग्रेस के नेता छ: महीने,एक साल से जेल में बंद है, जिन्हें जमानत भी नहीं मिल रही। कांग्रेस की सारी दाल काली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में शराब की दुकानों में दो काउंटर होते थे। एक काउंटर का पैसा सरकारी खजाने मे जमा होता था और दूसरे काउंटर का पैसा सीधे कांग्रेस के खाते में जाता था और सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी के पास पहुंचता था। छत्तीसगढ़ की जनता ने भष्ट्राचार में लिप्त कांग्रेस को बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिये प्रत्याशी नहीं मिल रहे। जिन्हें टिकट दी जा रही है, वो हार के भय से अपना टिकट वापस कर रहे हैं। भाजपा में प्रवेश लेने के लिये कांग्रेस के लोग कतार लगा कर खड़े हैं। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री साय ने भाजपा के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को चुनाव में जिताने जनता से आह्वान किया और बस्तर की युवा आवाज को दिल्ली भेजने को कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पिछले 100 दिनों में छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादों को पूरा किया है। मोदी की हर गारंटी भाजपा सरकार पूरी कर रही है। 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, किसानों को बोनस, धान खरीदी दर बढाने का एक एक वायदा 100 दिनों भाजपा सरकार ने निभा कर दिखाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिये डबल इंजन की सरकार जैसे आवश्यक है, वैसे ही तीसरे इंजन के रूप में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को विजयी बनाकर दिल्ली भेजना जरुरी है। श्री देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया व लगातार तीसरी बार केन्द्र में मोदी सरकार बनाने जनता से अपील की।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता स्लीपर सेल है। श्री कश्यप ने सवाल करते हुये कहा कि स्लीपर सेल तो आतंकवादी संगठनों में होते हैं, तो क्या कांग्रेस के कार्यकर्ता भी वैसे ही हैं। कांग्रेस व कांग्रेस के नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता से किये वायदों पूरा करके दिखाया है। गरीब, किसान, महिलाओं व युवाओं की बेहतरी के लिये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौ दिनों में बड़े फैसले लिये है। विवाहित महिलाओं के खाते में अब प्रतिमाह एक हज़ार रूपये सीधे उनके बैंक खाते में जमा होंगे। केदार कश्यप ने लोकसभा भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाने जनता से कहा।

सभा सम्मेलन को पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम की काष्ठ प्रतिमा भेंट की व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सम्मेलन में करीब 80 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया,जिनका स्वागत मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन के नेताओं ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन, श्रीनिवास राव मद्दी,विद्याशरण तिवारी, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, संजय पाण्डेय, आलोक ठाकुर, रामाश्रय सिंह, परिस बेसरा, धनुर्जय कश्यप, उदबो राम, विजय पाण्डेय, रामाधर मिश्रा,जीतेन्द्र पाणिग्रही,नारायण बिसाई,नरेश गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, पुरूषोत्तम जोशी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129